पाक–अफगान सीमा पर गोलीबारी, 4 नागरिक शहीद और चार घायल

पाक–अफगान सीमा पर गोलीबारी, 4 नागरिक शहीद और चार घायल

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच बॉर्डर पर शुक्रवार देर रात फिर से जंग जैसे हालात बन गए। डूरंड लाइन के पास दोनों पक्षों के बीच भारी गोलीबारी हुई, जिसमें स्थानीय सूत्रों के अनुसार कई लोग मारे गए और घायल हुए। अफगान मीडिया के मुताबिक, पाकिस्तानी सेना के हमले में स्पिन बोल्डक में चार आम लोग शहीद हुए और चार अन्य घायल हुए, जिनमें एक महिला और एक पुरुष की हालत गंभीर बताई जा रही है। मरने वाले और घायलों की संख्या अभी तक पूरी तरह स्पष्ट नहीं है। गोलीबारी मुख्य रूप से कंधार प्रांत के स्पिन बोल्डक जिले और चमन सीमा पर हुई। यह घटना इस सप्ताह की शुरूआत में हुई शांति वार्ता के नतीजे न निकलने के दो दिन बाद हुई, जिससे दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ गया है। अधिकारियों ने स्थिति का आकलन करना शुरू कर दिया है और दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हमले का आरोप लगाया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *