जापान ने एक बार फिर अनोखे आविष्कार से लोगों का ध्यान खींचा है—‘ह्यूमन वॉशिंग मशीन’। जापानी कंपनी साइंस द्वारा निर्मित यह मशीन उपयोगकर्ता को पॉड में लेटने के बाद पूरी तरह आरामदायक तरीके से साफ़ करती है। मशीन में घूमने वाला ड्रम नहीं है; केवल सूक्ष्म बुलबुलों और साबुन के जरिए त्वचा से गंदगी धीरे-धीरे हटती है। इसके साथ मधुर संगीत और सुकून देने वाले दृश्य भी चलते हैं, जिससे अनुभव और आरामदायक बनता है। यह मशीन 1970 के ओसाका वर्ल्ड एक्सपो के शुरुआती मॉडल से प्रेरित है और अब उन्नत सुविधाओं के साथ आधुनिक बनाया गया है।

प्रत्येक मशीन की कीमत लगभग 60 मिलियन येन (3 लाख रुपये) है और इसे मुख्य रूप से लग्ज़री होटल और हाई-एंड स्पा के लिए तैयार किया गया है। संस्थापक यासुआकी आओयामा का लक्ष्य सिर्फ सफाई नहीं, बल्कि उपयोगकर्ता को तनावमुक्त और तरोताज़ा महसूस कराना है। सोशल मीडिया पर यूजर्स की प्रतिक्रियाएं मिली-जुली रही हैं।
