इंडिगो की उड़ानें चौथे दिन भी बुरी तरह प्रभावित रहीं, जिससे देशभर में यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। 5 दिसंबर की रात 12 बजे से सुबह 8 बजे के बीच एयरलाइन ने 32 फ्लाइट्स रद्द कर दीं—16 आगमन और 16 प्रस्थान वाली। नागपुर–पुणे फ्लाइट को हैदराबाद डायवर्ट किया गया। दिल्ली, बेंगलुरु, हैदराबाद और तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पर भारी अफरा-तफरी का माहौल रहा, कई यात्रियों ने घंटों

बिना खाना-पीना इंतजार किया। आज ही इंडिगो ने 500 से ज्यादा उड़ानें रद्द कीं, जबकि कुल कैंसिलेशन 1000 के करीब पहुंच गया है। DGCA की एडवाइजरी के बाद इंडिगो की सेवाएं सबसे ज्यादा प्रभावित हुई हैं।

