बेरोजगारी–किसान संकट पर कांग्रेस का विरोध, बंदर मास्क में प्रदर्शन |

बेरोजगारी–किसान संकट पर कांग्रेस का विरोध, बंदर मास्क में प्रदर्शन |

मध्य प्रदेश विधानसभा में गुरुवार को कांग्रेस विधायकों ने बेरोजगारी, किसानों की समस्याओं और महंगाई जैसे मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध दर्ज कराया। विधानसभा परिसर में कांग्रेस विधायकों ने अनोखे तरीके से प्रदर्शन किया। कई विधायक बंदर का मास्क पहनकर और हाथ में उस्तरा लेकर पहुंचे। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि सरकार राज्य को “बंदर के हाथ में उस्तरा” की तरह चला रही है—यानी ऐसे हाथों में सत्ता है जो इसे संभालने में सक्षम नहीं है l कांग्रेस ने कहा कि राज्य में लगातार बढ़ती बेरोजगारी, फसल नुकसान के बावजूद किसानों को राहत न मिलना और महंगाई से जनता बेहाल है, लेकिन सरकार इन मुद्दों पर गंभीर नहीं है।

पार्टी ने सरकार से तत्काल राहत उपाय लागू करने और युवाओं व किसानों के हित में ठोस कदम उठाने की मांग की।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *