– फर्जी और अनचाहे मार्केटिंग कॉल्स पर सरकार ने बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। ट्राई ने पिछले दो महीनों में 318 कंपनियों को ब्लैकलिस्ट कर दिया है। इसके बाद फर्जी कॉल्स और मैसेज की शिकायतों में बड़ी गिरावट दर्ज हुई है। फर्जी टेलीमार्केटर्स पर रोक लगाने के लिए ट्राई ने डिस्ट्रीब्यूटेड लेजर टेक्नोलॉजी यानी DLT को अनिवार्य किया था,

हालांकि शुरुआत में सिस्टम को लागू करने में दिक्कतें आईं। ट्राई के DND ऐप और दूरसंचार विभाग के संचार साथी ऐप के ज़रिए लोग फर्जी कॉल्स और मैसेज की शिकायत कर रहे हैं। ट्राई ने बताया कि पिछले एक साल में करीब 21 लाख मोबाइल नंबरों को ब्लॉक किया जा चुका है। मोबाइल यूज़र्स की संख्या भी बढ़कर 1.1 अरब तक पहुंच गई है।

