समस्तीपुर में जन सुराज पार्टी के नेता और नगर निगम के डिप्टी मेयर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में नेता जी एक कार्यक्रम के दौरान “कमरिया गोले-गोले” गाने पर डांसर को अपने बिल्कुल बगल में बिठाकर मस्ती करते नजर आते हैं।

बताया जा रहा है कि यह वही नेता हैं जिन्होंने पिछली विधानसभा चुनाव में कल्याणपुर सीट से जन सुराज की ओर से चुनाव लड़ा था। वीडियो सामने आने के बाद विपक्ष ने उनके आचरण पर सवाल उठाए हैं, जबकि स्थानीय राजनीति में इस घटना को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

