नई दिल्ली में आयोजित 23वें भारत–रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन के दौरान केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने रूस की कृषि मंत्री ओक्साना लुट के साथ द्विपक्षीय बैठक की। बैठक में दोनों देशों ने मत्स्य पालन, पशु एवं डेयरी उत्पादों के आपसी व्यापार को बढ़ाने पर विस्तार से चर्चा की।

बाजार से संबंधित अड़चनों को दूर करने और निर्यात को तेज़ी से आगे बढ़ाने के लिए सामरिक सहयोग पर भी जोर दिया गया। भारत और रूस ने कृषि क्षेत्र में आपसी साझेदारी को और मजबूत करने के लिए कार्य-स्तरीय संवाद बढ़ाने पर सहमति जताई।

