रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दो दिवसीय भारत यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे। एयरपोर्ट पर उनका औपचारिक स्वागत किया गया। यह दौरा भारत-रूस रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की दिशा में बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अपनी यात्रा के दौरान पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी \

के साथ हाई-लेवल बैठक करेंगे, जिसमें रक्षा, ऊर्जा, व्यापार, तकनीक और वैश्विक सुरक्षा जैसे बड़े मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। दोनों देशों के बीच 23वीं वार्षिक समिट भी इसी दौरान आयोजित होगी।

