कैमूर: पैक्स अध्यक्ष पुत्र पर गोलीकांड—24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार |

कैमूर: पैक्स अध्यक्ष पुत्र पर गोलीकांड—24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार |

खबर कैमूर जिले के मोहनिया से है जहां बुधवार की सुबह पैक्स अध्यक्ष के पुत्र को गोली मार कर घायल कर दिया गया था जिस मामले में घायल के फर्द बयान पर मोहनिया थाने में चार लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराया था। घायल की पहचान मोहनिया थाना अंतरगत भोपतपुर गांव निवासी शशी नाथ सिंह का पुत्र गोपाल कुमार सिंह के रूप में हुई थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल गोपाल अपने हाबा डाबा वाहन से गांव में जा रहा था तभी आरोपी अमित वहां पहुंचा और दोनों के बीच बहसबाजी शुरू हो गई, देखते हैं देखते स्थिति बिगड़ी और आरोपी अमित ने अपने कट्टे से गोपाल सिंह पर फायर कर दिया गोली गोपाल सिंह के पेट में लगी जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा। जहां स्थानीय लोगों ने तुरंत अनुमंडलीय अस्पताल मोहनिया पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए वाराणसी के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।

मोहनिया एसडीपीओ प्रदीप कुमार ने अनुमंडल कार्यालय कक्ष में प्रेस वार्ता करते हुए गुरुवार की शाम कहा कि मोहनिया थाना अंतर्गत बरहुली बड़ी पुसौली में जान मारने की नीयत से पैक्स अध्यक्ष शशि नाथ सिंह के पुत्र गोपाल सिंह को गोली मारी गई थी जिसमें गंभीर रूप से घायल हो गए थे जिस मामले में चार नामजद अभियुक्त के खिलाफ प्राथमिक की दर्ज कराई गई थी इसमें पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक टीम गठित की गई जिसमें त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के अंदर नामजद अभियुक्त जयप्रकाश यादव के पुत्र अमित यादव को तीन जिंदा कारतूस और एक मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया, जबकि घटना में प्रयुक्त कट्टा पहले ही जप्त किया गया है। इसका अपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है और आगे की करवाई की जा रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *