
अफगानिस्तान के खोस्त प्रांत में मंगलवार को एक दिल दहला देने वाली घटना हुई, जहां एक स्टेडियम में करीब 80 हजार लोगों की मौजूदगी में एक अपराधी को गोली मारकर मौत की सजा दी गई। हैरान करने वाली बात यह रही कि गोली चलाने वाला कोई जवान नहीं, बल्कि 13 साल का एक बच्चा था। जिस व्यक्ति को मौत की सजा दी गई, उस पर आरोप था कि उसने इस बच्चे के परिवार के 13 सदस्यों की हत्या की थी, जिनमें कई महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। मौत की सजा से पहले अधिकारियों ने बच्चे से पूछा कि क्या वह आरोपी को माफ करना चाहता है, लेकिन बच्चे ने साफ इनकार कर दिया। इसके बाद अधिकारी ने उसे बंदूक थमाई और बच्चे ने आरोपी पर गोली चला दी। यह घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

