रायपुर में गायकवाड़–कोहली का शतक शो, भारत ने बनाया बड़ा स्कोर

रायपुर में गायकवाड़–कोहली का शतक शो, भारत ने बनाया बड़ा स्कोर

रायपुर वनडे में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ धमाकेदार बल्लेबाज़ी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 358 रन पर 5 विकेट का विशाल स्कोर खड़ा किया। भारत की ओर से रुतुराज गायकवाड़ ने शानदार शतक जमाते हुए 105 रन बनाए। उनके बाद विराट कोहली भी बेहतरीन लय में दिखे और 102 रन की उम्दा पारी खेली। कप्तान केएल राहुल ने अंत तक टिककर खेलते हुए नाबाद 66 रन जोड़कर स्कोर को मजबूत फिनिश दिया। भारतीय बल्लेबाज़ों की आक्रामक बल्लेबाज़ी के सामने साउथ अफ्रीका के गेंदबाज़ बेअसर नजर आए। अब टीम इंडिया के गेंदबाज़ों पर निर्भर करेगा कि वे इस बड़े लक्ष्य का सफलतापूर्वक बचाव कर पाते हैं या नहीं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *