JLKM की छात्र अधिकार यात्रा शुरू, जयराम महतो शामिल

JLKM की छात्र अधिकार यात्रा शुरू, जयराम महतो शामिल

झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) ने “छात्र अधिकार पदयात्रा” की शुरुआत कर दी है। यह यात्रा 4 दिसंबर को डुमरी के विनोद बिहारी चौक से शुरू होकर बगोदर, विष्णुगढ़, हजारीबाग, रामगढ़ और ओरमांझी होते हुए रांची विधानसभा धरना स्थल तक पहुंचेगी। करीब 180 किमी की यह पदयात्रा दो दिनों में पूरी की जाएगी। विधायक जयराम महतो भी इसमें शामिल हुए, जबकि स्वपन महतो JLKM की ओर से नेतृत्व कर रहे हैं। यात्रा का उद्देश्य स्थानीय व शिक्षण नीति सार्वजनिक कराने, परीक्षाओं में पारदर्शिता, रोजगार बढ़ोतरी और लंबित सरकारी नियुक्तियों को जल्द पूरा कराने की मांगों को सरकार तक पहुंचाना है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *