
नई दिल्ली में संसद भवन के भीतर एक अहम राजनीतिक मुलाकात देखने को मिली। तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी और उपमुख्यमंत्री मल्लू भट्टी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने दोनों नेताओं को हैदराबाद में आयोजित होने वाले तेलंगाना राइजिंग ग्लोबल समिट में शामिल होने का औपचारिक निमंत्रण सौंपा। मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने बताया कि यह समिट राज्य में निवेश, उद्योग और रोजगार के नए अवसरों को बढ़ावा देने का बड़ा मंच बनेगी। बैठक सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई और नेताओं ने कार्यक्रम की सफलता की शुभकामनाएं दीं।

