
उपायुक्त मनीष कुमार व अपर समाहर्ता जेम्स सुरीन, जिला आपूर्ति पदाधिकारी अभिषेक कुमार सिंह एवं जिला सहकारिता पदाधिकारी चंद्रजीत खलखो ने समाहरणालय परिसर से धान अधिप्राप्ति विपणन मौसम 2025-26 के सफल एवं पारदर्शी संचालन, तथा किसानों में व्यापक जन जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से जागरूकता रथ को रवाना किया।रथ जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों को सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य(2369 रुपये प्रति क्विंटल)100 रुपये बोनस सहित कुल 2469 रुपये प्रति क्विंटल के भुगतान, पंजीकरण व दस्तावेज प्रक्रिया गुणवत्ता मापदंड एवं धान क्रय की शर्तें की विस्तृत एवं उपयोगी जानकारी उपलब्ध कराएगा। रथ किसानों को धान क्रय केवल पंजीकृत किसानों से ही लैंप्स के माध्यम से किये जाने की जानकारी देगा। इस जागरूकता अभियान का उद्देश्य किसानों को योजना से संबंधित सही, समयबद्ध और तथ्यपरक जानकारी उपलब्ध कराना है, ताकि वे बिचौलियों से बचते हुए सीधे सरकारी खरीद प्रणाली से जुड़े और अपने उत्पाद का उचित मूल्य प्राप्त कर सकें।

