भभुआ सदर अस्पताल में अजीबोगरीब मामला प्रकाश में आया है जहाँ एक मृत्य व्यक्ति को दो बार किया गया पोस्टमार्टम ,पोस्टमार्टम करने में लगता है पैसे की बोली जैसे परिवार वैसा देना पड़ता है पैसा नहीं देने पर नहीं होता है पोस्टमार्टम ।यह सच है ताजा मामला सोमबार को भभुआ सदर अस्पताल में आया ,एक युवक मुकेश कुमार को गौ तस्करी मामले में यूपी के सैयदराजा पुलिस ने पीछा किया तो भागते हुए बिहार में आ गया गया लोगो ने पिटाई भी किया था जिससे वह दुर्गवाती थाना क्षेत्र के कर्मनाशा में घायल पड़ा था पुलिस ने तत्काल उसे भभुआ सदर अस्पताल लाई जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई मृतक चैनपुर थाना के बबुराहन गांव के मुकेश राम पिता सिरन राम बताया जाता है। जब उसका पोस्टमार्टम किया गया तो पुलिस ने डॉक्टर से भेस्रा निकलने की बात कही तो डॉक्टर ने फिर डेड बॉडी को दूसरी बार पोस्टमार्टम किया तो वही पोस्टमार्टम करने के लिए पोस्टमार्टम करने वाला व्यक्ति ने दो हाजर लिया फिर दूसरी पोस्टमार्टम का फिर दो हजार रुपया का मांग करने लगा जिससे के बाद परिजनों ने हंगामा किया तो दो हजार में ही पोस्टमार्टम किया गया वही भभुआ सिविल सर्जन राजेश्वरी रजक ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है मामले को जाँच कर कार्रवाई किया

जायेगा,अब सवाल है कि मृत्य व्यक्ति को दो बार पोस्टमार्टम क्यों किया गया,पोस्टमार्टम के लिए जब सरकारी फंड से 500 रुपया दिया जाता है तो पोस्टमार्टम करने वाला दो हजार रुपया का उगाही क्यो की अब जाँच के बाद पता चलेगा कि मामला क्या था क्या कार्रवाई हुई। वहीं इस मामले पर मोहनिया एसडीपीओ प्रदीप कुमार ने बताया कि इस मृतक व्यक्ति के खिलाफ उत्तर प्रदेश के सैयद राजा थाना में मवेशी तस्करी करने के मामले में फिर दर्ज है जो कि उत्तर प्रदेश से मवेशी लेकर आ रहा था जो लोगों को डर से भागने में गंभीर रूप से घायल हो गया और इलाज के दौरान इसकी मौत हो गई इसके साथ एक और व्यक्ति था जो इसे छोड़कर फरार हो गया पुलिस हर बिंदुओं पर जांच कर रही है जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

