तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने मंगलवार को नई दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की। इस दौरान सीएम रेवंत रेड्डी ने खड़गे को आगामी तेलंगाना राइजिंग ग्लोबल समिट 2025 में शामिल होने के लिए औपचारिक आमंत्रण सौंपा। यह समिट 8 और 9 दिसंबर 2025 को तेलंगाना के भारत फ्यूचर सिटी में आयोजित होगी।

समिट का उद्देश्य राज्य की विकास दृष्टि, प्रमुख इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स, निवेश संभावनाओं और दीर्घकालिक “तेलंगाना राइजिंग 2047” रोडमैप को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करना है। यह आयोजन तेलंगाना को नए निवेश और तकनीकी साझेदारियों की दिशा में आगे बढ़ाने की बड़ी पहल माना जा रहा है।

