वाराणसी के BHU कैंपस में मंगलवार देर रात हालात बेकाबू हो गए, जब बिड़ला छात्रावास और राजराम हॉस्टल के छात्र आमने-सामने आ गए। बाइक की टक्कर से शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते पत्थरबाजी और हिंसक झड़प में बदल गया।

छात्रों ने कुलपति आवास का घेराव किया, गमले तोड़े और सुरक्षाकर्मियों पर हमला कर दिया। सुरक्षाकर्मियों और छात्रों के बीच जबरदस्त संघर्ष में कई गार्ड और 10 से ज्यादा छात्र घायल हुए। पुलिस फोर्स और प्रॉक्टोरियल टीम मौके पर पहुंची और करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद स्थिति पर काबू पाया गया। इस पूरे मामले में ACP भेलूपुर गौरव कुमार का बयान भी सामने आया है।

