बिहार की 18वीं विधानसभा का पहला सत्र शुरू हो चुका है। नए विधायकों ने शपथ ली और मंगलवार को BJP नेता प्रेम कुमार सर्वसम्मति से विधानसभा अध्यक्ष चुन लिए गए। सीएम नीतीश कुमार से लेकर सभी नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएँ दीं। सत्र में तेजस्वी यादव ने कहा कि उन्हें उम्मीद है— अध्यक्ष सत्ता और विपक्ष, दोनों को समान अवसर देंगे। तेजस्वी ने प्रेम कुमार के अनुभव की सराहना करते

हुए कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष भी सरकार का महत्वपूर्ण अंग है। उन्होंने बेरोजगारी, गरीबी और पलायन जैसी चुनौतियों को मिलकर खत्म करने की बात कही और कहा— विपक्ष का काम सरकार को आईना दिखाना है।

