संसद में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) का मुद्दा लगातार गूंजता रहेगा। विपक्षी इंडिया ब्लॉक ने ऐलान किया है कि वे मकर द्वार के बाहर प्रदर्शन करेंगे। विपक्ष का आरोप है कि SIR प्रक्रिया जल्दबाज़ी और अलोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाई जा रही है, जिसके चलते मतदाता सूची की पारदर्शिता और निष्पक्षता पर सवाल उठ रहे हैं। संसद के भीतर और बाहर दोनों जगह विपक्ष इस मुद्दे को जोरदार

रूप से उठाने की तैयारी में है।

