बिहार सरकार ने सार्वजनिक परिवहन को प्रदूषण मुक्त और आधुनिक बनाने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। परिवहन मंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में CNG और इलेक्ट्रिक बसों की संख्या बढ़ाने, डीज़ल बसों को अपग्रेड करने और महिला यात्रियों के लिए सुरक्षित बस सेवाएं शुरू करने का निर्णय लिया गया।

वर्तमान में BSRTC के बेड़े में 840 बसें संचालित हैं, जिनमें से 266 CNG और 25 इलेक्ट्रिक बसें पहले से ही सड़क पर दौड़ रही हैं। इसके अलावा महिलाओं के लिए 100 पिंक बसें भी शुरू की गई हैं, ताकि महिला यात्रियों को सुरक्षित और आरामदायक यात्रा मिल सके। सरकार का उद्देश्य प्रदूषण कम करना, यात्रियों की सुविधा बढ़ाना और सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक बनाना है।

