खबर कैमूर से है जहां भभुआ के पूर्व दिवंगत विधायक मंटू पांडेय उर्फ आनंद भूषण भूषण पांडेय की 8 वीं पुण्यतिथि पर भभुआ के लिच्छवी भवन में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया जहां मोहनिया विधायिका संगीता कुमारी एवं भाजपा के पूर्व सांसद प्रत्यासी शिवेश राम सहित भाजपा के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे, इस दौरान सभी ने मंटू पांडेय के तैल चित्र पर फूल माला से श्रद्धांजलि अर्पित किया, वहीं भावुक हुई पत्नी एवं पूर्व विधायिका रिंकी रानी पांडेय,बोलीं अगले वर्षी पर अपने जमीन पर बनवाऊंगी इनकी मूर्ति। वहीं भभुआ पूर्व विधायक एवं मंटू पांडेय की पत्नी रिंकी रानी पांडेय ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि आज उनकी 8 वीं पुण्यतिथि मनाई जा रही है, उन्होंने जो जनता के लिए किया और जो विकास करने का सपना देखा था लेकिन उनके अचानक मौत हो जाने से

उनका यह सपना पूरा नहीं हो पाया, इसलिए हम उनकी पुण्यतिथि पर ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे और उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें, और हम सबको उनके जैसा शक्ति प्रदान करें ताकि हमलोग भी जनता की सेवा करते रहे, अगले बार मै खुद के निजी जमीन पर इनका प्रतिमा स्थापित कराउंगी। वहीं इस मौके पर पहुंचे सासाराम के पूर्व सांसद प्रत्यासी शिवेश राम ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दिवंगत आत्मा के शांति के लिए प्रार्थना किया, इसके साथ ही उन्होंने ने कहा कि राजद के बिजगते हालत को देखते हुए भभुआ के राजद प्रत्याशी भरत बिंद भाजपा में शामिल हो गए इन्हीं सभी चीजों को देखते हुए और नीतीश जी को जीताने के लिए भरत बिंद को टिकट दिया गया, लेकिन नीतीश कुमार ने रिंकी रानी पांडेय जी को सम्मान दिया, हो सकता है भाजपा भविष्य में इन्हें भभुआ विधानसभा से टिकट दे।

