रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 4 दिसंबर को भारत दौरे पर आ रहे हैं। उनके आगमन से ठीक पहले भारत ने अमेरिका के साथ 9,000 करोड़ रुपये की बड़ी रक्षा डील साइन की है। इस डील में MH-60R हेलीकॉप्टरों के रखरखाव, एक्सकैलिबर और जैवलिन मिसाइलों की खरीद शामिल है। भारतीय नौसेना इन हेलीकॉप्टरों का इस्तेमाल कर रही है और अब इसके रखरखाव, सपोर्ट और सर्विस की

सुविधा मिलने से नेवी की ताकत में और इजाफा होगा। रक्षा विशेषज्ञों के अनुसार, यह डील भारत की सामरिक क्षमता और नौसेना की युद्धक तत्परता को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

