गूगल ने अपनी नई रिपोर्ट ‘Behind the Screens’ में एंड्रॉइड और iPhone यूजर्स को टेक्स्ट स्कैम के खतरे से आगाह किया है। इस स्कैम को “bait and wait” कहा गया है, जिसमें स्कैमर्स अनजान नंबर से संपर्क कर बातचीत शुरू करते हैं और फिर सोशल इंजीनियरिंग के जरिए लोगों को फंसाते हैं। गूगल ने बचाव के लिए तीन गोल्डन रूल्स बताए: बातचीत धीमी रखें, सवालों को डबल चेक करें और

कभी भी निजी जानकारी या पेमेंट न दें। कंपनी ने चेताया कि सावधानी बरतना और स्कैम की पहचान करना ही सुरक्षित रहना सुनिश्चित करता है।

