दिल्ली पुलिस ने ऑपरेशन ‘साइबरहॉक’ के तहत करोल बाग में फर्जी मोबाइल फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके पास से 1826 मोबाइल फोन बरामद किए। गैंग पुराने मोबाइल और मदरबोर्ड लेकर उन्हें नए बॉडी पार्ट्स में फिट करता और चाइनीज सॉफ्टवेयर से IMEI नंबर बदलकर बाजार में सप्लाई करता था। आरोपियों में गैंग लीडर अशोक भी

शामिल है, जो अक्सर चीन आता-जाता था। पुलिस अब चाइना लिंक और टेरर एंगल की जांच कर रही है। गिरफ्तार आरोपियों से नेटवर्क और बिक्री की जानकारी जुटाई जा रही है।

