प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक के उडुपी स्थित श्री कृष्ण मठ में दर्शन-पूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने कृष्ण गर्भगृह के सामने स्थित सुवर्ण तीर्थ मंडप का उद्घाटन किया और पवित्र कनकना किंदी के लिए स्वर्ण कवच समर्पित किया।

इस दौरान मंदिर परिसर में धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व को ध्यान में रखते हुए विशेष व्यवस्थाएँ की गईं। पीएम मोदी के इस दौरे से उडुपी की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक पहचान को और मजबूती मिली।

