प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को कर्नाटक के उडुपी स्थित ऐतिहासिक श्री कृष्ण मठ पहुंचे और वहां आयोजित लक्ष गीता पाठन में भाग लिया। इस सामूहिक पाठ में 1 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने भगवद् गीता के श्लोकों का पाठ किया। पीएम मोदी ने मंदिर में प्रार्थना की और पीठासीन पर्याय स्वामीजी से आशीर्वाद लिया। यह उनका उडुपी का तीसरा दौरा है। उनके दौरे से कर्नाटक के इस

प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल और 13वीं शताब्दी के दार्शनिक श्री माधवाचार्य की आध्यात्मिक धरोहर पर देश-दुनिया का ध्यान गया। प्रशासन ने बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा और आपातकालीन व्यवस्थाएँ भी सुनिश्चित कीं।

