जहांगीराबाद में बाबा बेफिक्र शाह का 69वां सालाना उर्स शुरू |

जहांगीराबाद में बाबा बेफिक्र शाह का 69वां सालाना उर्स शुरू |

जहांगीराबाद में हिंदू-मुस्लिम एकता के प्रतीक बाबा बेफिक्र शाह के 69वें सालाना उर्स का उद्घाटन किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष किशनपाल लोधी ने फीता काटकर इसका उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि उर्स मेले में नगर और क्षेत्र के सभी धर्म के लोग आपसी भाईचारे के साथ बिना भेदभाव के हिस्सा लें।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कोई असमाजिक तत्व मेले में शांति भंग करने की कोशिश करेगा तो उसे पुलिस के हवाले किया जाएगा। इस मौके पर दरगाह के सज्जादा नसी सूफी सकलेन हसन शाह ने देश में अमन-चैन की दुआ की। अतिथियों ने दरगाह में जाकर चादर चढ़ाई और सज्जादा नसी ने सभी का पगड़ी बांधकर स्वागत किया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *