मनरेगा योजना के तहत कूप निर्माण में गड़बड़ी किए जाने का मामला सामने आया है।मामला सदर प्रखंड के दादपुर का है।कुप निर्माण अभी पूर्ण भी नहीं हुआ है लेकिन कूप की दीवारें ध्वस्त हो चुकी है।इस मामले पर समाजसेवी सुरेश अग्रवाल ने जांच किए जाने की बात कही है।

बकौल सुरेश अग्रवाल उक्त कुप निर्माण में 1 लाख 10000 राशि की निकासी भी की जा चुकी है। सुरेश अग्रवाल ने जिला प्रशासन से अनुरोध करते हुए कहा है कि अभिलंब इसकी जांच की जाए एवं कनीय अभियंता और संवेदक पर कार्रवाई की जाए। उक्त कूप का निर्माण योजना 2023-24 का है एवं कूप निर्माण, दूधी हंसदा व होपन हंसदा की जमीन पर किया गया है।

