दिल्ली के द्वारका इलाके में गुरुवार को एंटी नारकोटिक्स सेल और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। इस एनकाउंटर में पुलिस ने हिमांशु भाऊ गैंग के कुख्यात शूटर अंकित को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। उसके पैर में गोली लगी है।

अंकित पर 25 हजार रुपये का इनाम था और उसने 2020 में हरियाणा पुलिस के एक कांस्टेबल को गोली मारी थी। एनकाउंटर के दौरान एंटी नारकोटिक्स सेल द्वारका के हेड कॉन्स्टेबल कुलदीप बाल-बाल बच गए, क्योंकि बदमाश द्वारा चलाई गई गोली उनकी बुलेटप्रूफ जैकेट में लगी। पुलिस आरोपी के नेटवर्क की जांच कर रही है।

