दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण और दमघोंटू हवा के खिलाफ दिल्ली कांग्रेस ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऑक्सीजन मास्क और सिलेंडर लेकर पहुंचे, ताकि दिल्ली की गंभीर हवा की स्थिति को प्रतीकात्मक रूप से दर्शाया जा सके।

उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार प्रदूषण नियंत्रण में पूरी तरह नाकाम रही है और आम जनता जहरीली हवा में सांस लेने को मजबूर है। कांग्रेस ने दिल्ली सरकार से तुरंत प्रभावी कदम उठाने और प्रदूषण को कम करने के लिए पारदर्शी एक्शन प्लान लागू करने की मांग की।

