उरी हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट के पास पाकिस्तान की नापाक कोशिशें CISF ने नाकाम कर दीं। ऑपरेशन सिंदूर के कुछ ही घंटों बाद पाकिस्तानी सेना ने ड्रोन और भारी फायरिंग के ज़रिए प्रोजेक्ट को निशाना बनाने की कोशिश की, लेकिन CISF जवानों ने अदम्य साहस दिखाते हुए ड्रोन को निष्क्रिय कर दिया और इलाके को सुरक्षित कर लिया।

कमांडेंट रवि यादव के नेतृत्व में टीम ने रिहायशी इलाकों में घर-घर जाकर करीब 250 लोगों को सुरक्षित निकाला। गोलेबारी के बीच भी जवानों ने इंस्टॉलेशनों और हथियारों के स्टॉक को बचाया। असाधारण वीरता के लिए CISF ने 19 जवानों को DG डिस्क से सम्मानित किया है।

