बेंगलुरु पुलिस ने नकली ‘नंदिनी’ घी बनाने वाले रैकेट का भंडाफोड़ किया |

बेंगलुरु पुलिस ने नकली ‘नंदिनी’ घी बनाने वाले रैकेट का भंडाफोड़ किया |

कर्नाटक के बेंगलुरु में केंद्रीय क्राइम ब्रांच (CCB) ने नकली ‘नंदिनी’ घी का रैकेट चलाने वाले कपल शिवकुमार और रम्या को गिरफ्तार किया। इनके साथ 4 अन्य लोग भी हिरासत में लिए गए। छापेमारी में भारी मात्रा में मिलावटी घी, एडवांस मशीनें और 1.26 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई।

पुलिस ने बताया कि नकली घी में नारियल का तेल और पाम ऑयल मिलाए जा रहे थे। यह रैकेट ‘नंदिनी’ ब्रांड का फायदा उठाकर दक्षिण भारत में मिलावटी घी बेच रहा था। जांच जारी है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि घी में जानवरों की चर्बी भी मिलाई गई थी या नहीं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *