लोयाबाद थाना क्षेत्र में हुए हाईवा लूटकांड का पुलिस ने मात्र 24 घंटे में खुलासा कर बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस ने दो अपराधियों—उज्ज्वल कुमार (जहानाबाद, बिहार) और राकेश कुमार (तेतुलमारी)—को गिरफ्तार कर लूटा गया हाईवा भी बरामद कर लिया।

घटनास्थल से जुड़ी एक बाइक JH10L/4605 भी जब्त की गई है। मंगलवार देर रात एकड़ा शिव मंदिर के पास हाईवा JH10AP-1438 को अपराधियों ने ड्राइवर से मारपीट कर लूट लिया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने एसआईटी गठित की। डीएसपी नौशाद आलम के नेतृत्व में टीम ने मोबाइल लोकेशन, निगरानी और गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई कर केस का खुलासा किया।

