गुवाहाटी में खेले गए दूसरे टेस्ट में साउथ अफ्रीका ने भारत को 408 रन से हराकर दो मैचों की सीरीज 2-0 से जीत ली। टीम ने भारत को कोलकाता टेस्ट में पहले ही 30 रन से हराया था। इस जीत के साथ साउथ अफ्रीका ने 25 साल बाद भारत को उसके घर में क्लीन स्वीप किया है।

इससे पहले साल 2000 में उन्होंने भारत को 2-0 से हराया था। बरसापारा स्टेडियम में भारत को 549 रन का लक्ष्य मिला था, जिसके जवाब में टीम इंडिया दूसरी पारी में केवल 140 रन पर ऑलआउट हो गई। रवींद्र जडेजा ने भारत की ओर से सबसे ज्यादा 54 रन बनाए। साउथ अफ्रीका के लिए साइमन हार्मर ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए 6 विकेट झटके।

