अफगानिस्तान के खोस्त, पाकटीका और कुनार प्रांतों में पाकिस्तानी वायुसेना द्वारा किए गए हवाई हमलों में 9 बच्चों समेत 10 लोग मारे गए। तालिबानी सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने इस हमले की कड़ी निंदा की और इसे अफगानिस्तान की संप्रभुता का उल्लंघन बताया। मुजाहिद ने कहा कि अपने देश के हवाई क्षेत्र, जमीन और लोगों की रक्षा करना वैधानिक अधिकार है।

उन्होंने जोर देकर कहा कि पाकिस्तानी हमले का समय से जवाब दिया जाएगा, लेकिन अभी इसका समय स्पष्ट नहीं किया। तालिबानी नेता ने यह भी कहा कि इस तरह के हमलों से पाकिस्तान को कुछ हासिल नहीं होगा, बल्कि केवल सीमा पर तनाव बढ़ेगा और पाकिस्तानी सैन्य शासन का सच दुनिया के सामने उजागर होगा। अफगान अधिकारियों के अनुसार, यह हमला आधी रात के समय हुआ और इसमें एक स्थानीय निवासी के घर को निशाना बनाया गया। इस घटना ने सीमा पर दुश्मनी की चिंताओं को फिर से बढ़ा दिया है।

