उपायुक्त ने सेवा का अधिकार सप्ताह शिविर का किया निरीक्षण |

उपायुक्त ने सेवा का अधिकार सप्ताह शिविर का किया निरीक्षण |

उपायुक्त पाकुड़ प्रखंड के जयकिष्टोपुर पंचायत में सेवा का अधिकार सप्ताह का निरीक्षण किया। आयोजित शिविर में अधिक लोग उपस्थित हुए, जिनमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने जाति प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र तथा अन्य आवश्यक लाभ हेतु आवेदन जमा किए। प्राप्त आवेदनों का प्राथमिक सत्यापन ऑन द स्पॉट किया गया तथा कई आवेदनों का त्वरित निष्पादन भी किया गया। उपायुक्त ने जयकिष्टोपुर पंचायत स्थित शिविर का निरीक्षण करते हुए लोगों को प्रोत्साहित किया कि 28 नवम्बर तक चलने वाले इस विशेष अभियान में अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर अपने अधिकारों एवं योजनाओं का लाभ लें।उन्होंने कहा कि सरकार आपके द्वार तक पहुँच रही है।

प्रत्येक पात्र व्यक्ति अपने निकटतम पंचायत में जाकर योजनाओं की जानकारी लें, पात्रता की जाँच कराएँ और आवश्यक दस्तावेज़ बनवाएँ। उपायुक्त ने शिविर में लगाए गए विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण किया तथा सेवा प्रवाह, आवेदन निष्पादन, लाभुकों की सुविधा एवं व्यवस्था की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने प्रत्येक स्टॉल पर उपलब्ध सेवाओं, प्राप्त आवेदनों की स्थिति तथा त्वरित निवारण की प्रगति का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *