अफगानिस्तान के खोस्त प्रांत में पाकिस्तानी सेना की हवाई कार्रवाई ने एक बार फिर सीमा तनाव बढ़ा दिया है। अफगान तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद का कहना है कि देर रात पाकिस्तानी विमान ने गेरबजवो जिले के विलायत खान के घर पर बमबारी की, जिसमें कम-से-कम 9 बच्चे और एक महिला मारे गए। मुजाहिद ने आगे बताया कि इस हमले में घर पूरी तरह नष्ट हो गया। उन्होंने यह

भी आरोप लगाया कि पाकिस्तानी सेना ने कुनर और पक्तिका प्रांतों में भी हवाई हमले किए, जिनमें चार और नागरिक घायल हुए। इस घटना से न केवल खोस्त में बल्कि पड़ोसी प्रांतों में भी तनाव की स्थिति गंभीर हो गई है।

