बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हाजीपुर औद्योगिक क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न औद्योगिक इकाइयों में निर्मित उत्पादों और उत्पादन प्रक्रियाओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने वहां कार्यरत कर्मियों से बातचीत कर उद्योगों द्वारा दी जा रही सुविधाओं की स्थिति का जायजा भी लिया।

नीतीश कुमार ने औद्योगिक क्षेत्र में चल रही उत्पादन गतिविधियों, उद्योग विस्तार की संभावनाओं और रोजगार सृजन से जुड़े मुद्दों पर अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की। उन्होंने औद्योगिक विकास को और गति देने के लिए आवश्यक निर्देश दिए, ताकि क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा रोजगार सृजित हो सके और हाजीपुर औद्योगिक क्षेत्र आर्थिक रूप से और सुदृढ़ बन सके।

