वीर कुंवर सिंह भवन में डीसी का निरीक्षण |

वीर कुंवर सिंह भवन में डीसी का निरीक्षण |

जिले में सेवा का अधिकार सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न प्रखंडों और पंचायतों में सेवा शिविरों का आयोजन किया गया। उपायुक्त मनीष कुमार नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड 13 स्थित वीर कुंवर सिंह भवन में आयोजित शिविर में पहुंचे और कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा की।उपायुक्त ने कहा कि सरकार एवं जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि हम आपकी समस्याएँ आपके द्वार पर ही सुनें और उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित करें। इस अभियान के माध्यम से सभी योजनाओं का लाभ लोगों तक सरलता से पहुंचे यही हमारी प्राथमिकता है।उन्होंने बताया कि जिलेभर में शिविरों का व्यापक आयोजन किया जा रहा है तथा इसमें सभी विभाग सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं।

शिविर के दौरान उपायुक्त ने लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पहले से आवेदन करने वाले लाभुकों को शिविर में ऑन-द-स्पॉट सेवा दी जा रही है ताकि उन्हें कहीं और भटकना न पड़े।सभी बीडीओ, सीओ तथा नगर परिषद प्रशासक शिविरों में अधिकतम समय उपस्थित रहें। लाभुकों को योजनाओं की सरल एवं स्पष्ट भाषा में जानकारी दें। वृद्ध, दिव्यांग एवं जरूरतमंद व्यक्तियों को प्राथमिकता दें। शिविरों में आने वाले सभी आवेदनों का त्वरित निपटारा सुनिश्चित करें। सेवा का अधिकार सप्ताह के सफल संचालन हेतु जिला प्रशासन द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं ताकि अधिकतम लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुँच सके।मौके पर कोषागार पदाधिकारी सारती टोपनो, उत्पाद अधीक्षक आशुतोष कुमार, खनन निरीक्षक सुबोध कुमार सिंह, सिटी मैनेजर मनीष कुमार उपस्थित थे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *