ChatGPT के ग्रुप चैट फीचर को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। कुछ हफ्तों के पायलट टेस्टिंग के बाद अब OpenAI ने यह फीचर सभी लॉग-इन यूजर्स के लिए उपलब्ध करा दिया है। कंपनी के मुताबिक शुरुआती फीडबैक पॉजिटिव रहा, जिसके बाद इसे ग्लोबल रोलआउट दिया जा रहा है। चाहे यूजर फ्री प्लान पर हो, Go, Plus या Pro—अब हर कोई ग्रुप चैट फीचर का इस्तेमाल कर सकेगा। यह फीचर यूजर्स को एक ही चैट में मिलकर प्लान बनाने, प्रोजेक्ट पर काम करने या AI को एक साथ प्रॉम्प्ट देने की सुविधा देता है। हालांकि, OpenAI ने स्पष्ट किया है कि ग्रुप चैट अभी सभी देशों में

उपलब्ध नहीं है। जापान, न्यूजीलैंड, दक्षिण कोरिया और ताइवान में यह फीचर सभी यूजर्स के लिए फिलहाल उपलब्ध रहेगा। बाकी देशों में इसे धीरे-धीरे लागू किया जा रहा है। ग्रुप चैट शुरू करना आसान है—ऐप को लेटेस्ट वर्ज़न में अपडेट करें, नई चैट खोलें और ऊपर दाईं ओर दिख रहे ‘पीपल आइकन’ पर टैप करें। पहली बार ग्रुप बनाते समय ChatGPT आपका नाम, यूज़रनेम और फोटो मांगेगा ताकि पहचान साफ रहे। OpenAI का कहना है कि यह फीचर साझा अनुभवों की दिशा में पहला कदम है और आने वाले समय में इसे और बेहतर बनाने पर काम जारी रहेगा।

