नगर परिषद क्षेत्र वार्ड नंबर तीन में अवस्थित छोटी अलीगंज में रविवार को श्री सत्य साईं बाबा का जन्म शताब्दी वर्ष मनाया गया। इस अवसर पर प्रभात फेरी और भजन कीर्तन का क्षण भी आयोजन किया गया। प्रभात फेरी में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। भजन कीर्तन से पूरे इलाके में भक्ति, प्रेम और शांति का वातावरण बना रहा। प्रभात फेरी के बाद साई होमियो क्लिनिक के समीप भजन कीर्तन आयोजित किया गया जहां साईं बाबा के नाम का सिंहासन स्थापित किया गया। श्रद्धालुओं का विश्वास है कि इस सिंहासन पर साईं बाबा अदृश्य रूप से विराजमान रहते हैं। कार्यक्रम के

दौरान साईं बाबा का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया और श्रद्धालुओं को नारायण भोजन कराया गया। पूरे आयोजन में भक्तों ने साईं बाबा की महिमा का गुणगान किया और जन्म शताब्दी वर्ष को उत्साह और भक्तिभाव के साथ मनाया। कार्यक्रम को सफल बनाने में कन्वेयर रवि ठाकुर, ऑनलाइन माध्यम से आंध्र प्रदेश से जुड़े देवकांत ठाकुर सहित दीपक ठाकुर, नंदनी कुमारी, संतोषी कुमारी, अजीत राय, सोनू स्वर्णकार, मोनू कुमार और अन्य लोगों का योगदान सराहनीय रहा।

