ट्रंप जूनियर जामनगर पहुंचे, अंबानी परिवार के निमंत्रण पर विशेष दौरा |

ट्रंप जूनियर जामनगर पहुंचे, अंबानी परिवार के निमंत्रण पर विशेष दौरा |

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पुत्र ट्रंप जूनियर जामनगर पहुंचे। वह अंबानी परिवार के निमंत्रण पर विशेष अतिथि बने। ट्रंप जूनियर ने अनंत अंबानी के साथ मुलाकात की और फिर वनतारा का दौरा किया, जहां उन्होंने प्राकृतिक सौंदर्य, विविध जीव-जंतु और अंबानी परिवार के विजन को करीब से देखा।

इसके बाद उन्होंने वनतारा के पास स्थित गणपति मंदिर सहित विभिन्न धार्मिक स्थलों में दर्शन किए। उन्होंने भारतीय संस्कृति, आतिथ्य और आध्यात्मिक वातावरण की सराहना की और इसे अपने जीवन का यादगार अनुभव बताया। ट्रंप जूनियर पूरे दौरे के दौरान बेहद प्रभावित दिखे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *