मिस यूनिवर्स 2025 का ग्रैंड फिनाले 20 नवंबर को हुआ, जहां मेक्सिको की फातिमा बॉश ने 100 से ज़्यादा कंटेस्टेंट्स को पछाड़ते हुए 74वें मिस यूनिवर्स का ताज अपने नाम किया। पिछले वर्ष की मिस यूनिवर्स, डेनमार्क की विक्टोरिया कजर थीलविग ने फातिमा को क्राउन पहनाया। थाईलैंड की प्रवीणर सिंह पहली रनर-अप रहीं, जबकि वेनेजुएला की स्टेफनी अबासेली दूसरी और फिलीपींस की मा आहातिशा मनालो तीसरी रनर-अप बनीं। फातिमा बॉश मेक्सिको के ताबास्को की रहने वाली हैं। ताज पहनाए जाने के बाद वे काफी भावुक नजर आईं। सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें मिस यूनिवर्स के

खिताब की सही हकदार बता रहे हैं। भारत की प्रतिनिधि मानिका विश्वकर्मा टॉप 30 में जगह बनाकर टॉप 12 राउंड में बाहर हो गईं, जिससे भारतीय फैंस निराश दिखे। फातिमा की जीत को पेजेंट की दुनिया में एक यादगार उपलब्धि माना जा रहा है।

