मध्य प्रदेश पर्यटन के लिए ऐतिहासिक दिन 20 नवंबर को भेड़ाघाट से पीएमश्री हेलीकॉप्टर सेवा की पहली उड़ान भरी। लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने भेड़ाघाट हेलीपैड पर इस सेवा का शुभारंभ किया।

अब जबलपुर से पर्यटक कान्हा, बांधवगढ़, अमरकंटक, मैहर और चित्रकूट जैसे स्थलों तक मिनटों में पहुंच सकेंगे। हेलीकॉप्टर में 6 पर्यटक बैठ सकेंगे और उड़ानें सप्ताह में पांच दिन (सोमवार, मंगलवार, शुक्रवार, शनिवार, रविवार) संचालित होंगी। बुकिंग फ्लाई ओला, ट्रांस भारत और IRCTC के जरिए होगी। किराया आकर्षक रखा गया है, जैसे जबलपुर-कान्हा 6250 रुपये। नई सेवा से पर्यटन, रोजगार और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

