प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आम जनता को फर्जी समन और नोटिस से सतर्क रहने की सलाह दी है। हाल के दिनों में ठग ED के नाम पर नकली समन भेजकर लोगों से ठगी करने की कोशिश कर रहे हैं। ED ने बताया कि असली समन अब सिस्टम से ही जारी किए जाते हैं और इनमें QR कोड व यूनिक पासकोड होता है, जिससे समन की प्रामाणिकता आसानी से जांची जा सकती है। ED ने जनता को

चेताया कि “डिजिटल अरेस्ट” जैसी कोई प्रक्रिया नहीं है और गिरफ्तारी हमेशा विधिक प्रक्रिया के तहत होती है। फर्जी समन मिलने पर adinv2-ed@gov.in पर ईमेल या 011-23339172 पर संपर्क किया जा सकता है।

