शपथ के बाद पीएम मोदी ने लहराया गमछा, जनता का अभिवादन |

शपथ के बाद पीएम मोदी ने लहराया गमछा, जनता का अभिवादन |

पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में गुरुवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 10वीं बार पद की शपथ ली, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। उनके साथ सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा सहित कुल 26 मंत्रियों ने भी पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने सभी को शपथ दिलाई। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और कई राज्यों के मुख्यमंत्री सहित देशभर के दिग्गज नेता मौजूद रहे।

शपथ ग्रहण के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंच से अपना पारंपरिक गमछा लहराते हुए बिहार की जनता का अभिवादन किया। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राज्यपाल, एनडीए नेताओं और कार्यकर्ताओं को जीत की बधाई दी। पीएम मोदी और नीतीश कुमार ने हाथ जोड़कर बिहार की जनता का धन्यवाद किया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *