पुलिस के सघन चेकिंग अभियान को चुनौती देते हुए बदमाशों ने सराय अकिल क्षेत्र में बड़ी वारदात को अंजाम दिया। बिना नंबर प्लेट की बोलेरो सवार चार बदमाशों ने सराफा कारोबारी अंशु सोनी से करीब दस लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण लूट लिए। घटना उस वक्त हुई जब अंशु दुकान बंद कर आभूषणों से भरा बैग लेकर घर लौट रहे थे। बिन्नई मोड़ पर बोलेरो ने उनकी बाइक रोककर बैग

छीन लिया और बदमाश फकीराबाद की ओर फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश में जुटी है। वारदात से क्षेत्र में दहशत फैल गई है और लोग पुलिस की चेकिंग व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।

