अगर आप व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। दावा किया जा रहा है कि व्हाट्सएप के लगभग 350 करोड़ फोन नंबर लीक हो गए, और हैरानी की बात यह है कि यह खामी खुद Meta की सिस्टम गलती से जुड़ी बताई जा रही है। यूनिवर्सिटी ऑफ वियना के रिसर्चर्स ने पाया कि WhatsApp की कॉन्टैक्ट चेक सुविधा को बार-बार ऑटोमेट करके दुनिया भर के यूजर्स के नंबर एक्सट्रैक्ट किए जा सकते थे। रिसर्चर्स ने सिर्फ 30 मिनट में 3 करोड़ अमेरिकी नंबर निकालकर खतरे की गंभीरता दिखा दी।

अच्छी बात यह है कि उन्होंने डेटा पब्लिक नहीं किया और तुरंत Meta को इसकी जानकारी दे दी। विशेषज्ञों के अनुसार, यह खामी गलत हाथों में पड़ती तो यह दुनिया का सबसे बड़ा डेटा लीक साबित हो सकता था। Meta ने कहा कि उनके एंटी-स्क्रैपिंग सिस्टम ने स्थिति संभाल ली और किसी दुर्भावनापूर्ण इस्तेमाल के सबूत नहीं मिले। कंपनी ने दावा किया कि व्हाट्सएप का एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन सुरक्षित है और कोई निजी चैट लीक नहीं हुई।

