अयोध्या आज से एक भव्य और आध्यात्मिक उत्सव की साक्षी बनने जा रही है। मार्गशीर्ष अमावस्या पर कलश यात्रा के साथ ध्वजारोहण महोत्सव की शुरुआत होगी, जिसका समापन 25 नवंबर को विवाह पंचमी पर होगा। इसी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम मंदिर के 191 फीट ऊंचे शिखर पर ध्वजारोहण करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में पूरी अयोध्या को रोशनी, फूलों और रंगोलियों से

सुसज्जित किया गया है। राम जन्मभूमि ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने इसे भारतीय संस्कृति और एकता का प्रतीक बताया। 23 से 25 नवंबर तक सांस्कृतिक कार्यक्रम, विशेष पूजा और कलश यात्रा में 551 महिलाओं व 151 वैदिक छात्रों की भागीदारी रहेगी। सुरक्षा के लिए ड्रोन और सीसीटीवी से कड़ी निगरानी की जा रही है।

