थाईलैंड में जारी मिस यूनिवर्स 2025 प्रतियोगिता में जमैका की प्रतिनिधि गैब्रिएल हेनरी स्टेज पर गिर गईं। यह घटना ईवनिंग गाउन सेगमेंट के दौरान हुई, जब वह वॉक करते हुए संतुलन खो बैठीं। अफरा-तफरी मच गई और उन्हें तुरंत स्ट्रेचर पर पाओलो रंगसिट अस्पताल ले जाया गया। मिस यूनिवर्स जमैका संगठन ने पुष्टि की है कि हेनरी को कोई गंभीर या जानलेवा चोट नहीं आई है। डॉक्टर्स ने

उन्हें मेडिकल टेस्ट से गुजरने की सलाह दी है। संगठन ने लोगों से उनके लिए सकारात्मक विचार और प्रार्थना करने का अनुरोध किया है। इस घटना के बावजूद फाइनल कार्यक्रम निर्धारित समय पर जारी रहेगा।

